Nature Nature

पालिका प्रशासन ने जोहड़ पायतन पर डाला डेरा, पार्षद भी कर रहे सहयोग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के जोहड़ पायतन में काई बनने से फैली दुर्गंध से हफ्ते भर से मोहल्ले वासी परेशान है और मोहल्ले वासियों के आक्रोश के बाद पालिका प्रशासन ने इसके समाधान के लिए मौके पर डेरा डाल दिया है और जल्द से जल्द इस दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए जोरो से प्रयास कर रहा है वही इस समस्या के निराकरण के लिए पालिका कार्मिकों के साथ पार्षद भी सहयोग में जुटे हैं। अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास व पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा मौके पर है और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पालिका कार्मिकों द्वारा संसाधनों द्वारा केमिकल, चुना पाउडर आदि का छिड़काव किया जा रहा है ताकि काई की बदबू से निजात मिल सके। बता दे कि बदबू से परेशान मोहल्ले वासियों ने कल रात मौके पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन भी किया था जिस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत समस्या समाधान करने की बात कही। वही समस्या को लेकर जोहड़ पायतन के पास स्थित हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भी आज सुबह विरोध प्रदर्शन किया। समस्या निराकरण को लेकर राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे और सभी ने अधिकारियों से दुर्गंध से जल्द निजात दिलाने की बात कही थी।

मोहल्ले वासियों को दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने डाला डेरा, मौके पर लगाया गया टेंट।
जोहड़ पायतन के पानी को 2 किलोमीटर दूर एरिया में भेजने को लेकर जोरों से चल रहा काम
मौके पर मौजूद पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा व केमिकल का छिड़काव करते पालिका कर्मी
पंपसेट के आगे से डाले जा रहे हैं निकासी के लिए पाइप
पालिका कर्मी सुबह से जुटे है समस्या समाधान के लिए
पार्षद पवन उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुंदर पारीक, गोपाल प्रजापत व विक्रम शेखावत जुटे सहयोग में
  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights