Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की नागवंशी ने जीता फाइनल, क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, शेष राशि गौ सेवार्थ में

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में चल रही श्री बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार रात्रि को समापन हो गया। कल रात 3 मैच हुए जिसमें 2 सेमीफाइनल व एक फाइनल मैच खेला गया। तीनों ही मैच रोमांचक थे और बड़ी संख्या में कस्बे वासी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। फाइनल मैच में नागवंशी टीम ने जीत हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल मैच नाइन स्टार व रेडविंग्स के बीच खेला गया जिसमें नाइन स्टार की टीम जीत कर फाइनल में पहुंची। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच नागवंशी व परवेज इलेवन के बीच खेला गया। नागवंशी व परवेज इलेवन के बीच रोमांचक मैच हुआ और 1 बॉल में 6 रन चाहिए थे अंतिम बॉल में विक्रम पारीक ने छक्का लगाकर नागवंशी को फाइनल में पहुंचा दिया। इस बीच चौके और छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए दर्शकों द्वारा नगद रुपयों की घोषणा भी की गई।

फाइनल में विजेता सुभाष प्रजापत की टीम नागवंशी को ₹21000 नगद एवं एक विशालकाय ट्रॉफी आयोजकों द्वारा दी गई। वही दूसरे स्थान पर रही गजानंद प्रजापत की नाइन स्टार की टीम को भी एक बड़ी ट्रॉफी और ₹11000 की नगद राशि दी गई।

इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान मोर्चा की बीकानेर संभाग प्रभारी लकेश चौधरी, मनोज गुंसाई व भाजपा नेता बृजलाल तावनियाँ ने आर्थिक सहयोग भी किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में बची हुई शेष राशि गौ सेवा में दी जाएगी।

ये थे आयोजनकर्ता – सुभाष प्रजापत, प्रकाश गहलोत, महादेव बोहरा, नारायण प्रजापत, श्यामसुंदर बोहरा, सुभम बोहरा, महेश पुरोहित, गोविंद गुरावा, गजानंद प्रजापत।

इन्होंने की शानदार कॉमेंट्री- सोनू मुगल

सुभाष प्रजापत टीम नागवंशी के फाइनल मुकाबले में विजयी होने के बाद ट्रॉफी के साथ
फाइनल में जीत के बाद ट्रॉफी के साथ टीम नागवंशी
दूसरे स्थान पर रही टीम नाइन स्टार ट्रॉफी के साथ
क्रिकेट प्रतियोगिता में कॉमेंट्री करते सोनू मुगल ओर आयोजक टीम
क्रिकेट मैदान के चारों तरफ ठंड के बीच मैच का आनंद लेते क्रिकेट प्रेमी
मैच के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
अपनी टीम के जीत के बाद मुस्कुराते हुए चेहरे और ट्रॉफी के साथ सुभाष प्रजापत व प्रकाश गहलोत
  • Related Posts

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ समाचार गढ़ 25 सितंबर 2026। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव…

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। 1960 में हुई इस संधि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights