Nature Nature

श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान-भंवरजी स्वामी को

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़। रविवार को श्री गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये का श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान विख्यात गायक भंवरलालजी स्वामी को प्रदान किया गया।
राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि- संगीत एक ऐसी विद्या है जो न केवल मनुष्य बल्कि अन्य जीव जंतुओं को भी प्रभावित करने की क्षमता रखती है। संगीत के प्रभाव को तो विज्ञान भी स्वीकार करता है। भारत भूमि पर सदैव से संगीत दो धाराएं लोकसंगीत और शास्त्रीय संगीत के रूप में विद्यमान रही है। उन्होंने कहा कि भंवर स्वामी के सम्मान से इस शहर का समूचा कलाकार समाज सम्मानित हुआ है। वैसे भी यह भूमि कला और कलाकारों से सरसब्ज रही है।
समारोह के प्रारंभ में भंवर स्वामी के दो प्रज्ञाचक्षु शिष्य प्रतीक एवं कुलदीप ने शास्त्रीय ढंग से सरस्वती वंदना तथा गुरुवंदना प्रस्तुत की। बालकों की उम्दा प्रस्तुति पर भीखमचंद पुगलिया तथा लक्ष्मी नारायण सोमानी द्वारा नकद पारितोषिक प्रदान किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र राठी ने कहा कि भंवर स्वामी ने संगीत की ऊंचाइयां बड़े संघर्षों के बाद हासिल की। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां पूरे भारतवर्ष में दी हैं। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् ताराचंद इन्दौरिया ने कहा कि भंवरजी की सांगीतिक साधना हर कलाकार के लिए प्रेरणीय है। संगीत को इन्होंने कभी भी आजीविका के तौर पर नहीं अपनाया।
इस अवसर पर गायक भंवरजी स्वामी ने कहा कि बाहर के सम्मान से अपनों द्वारा किया गया सम्मान अधिक अभिभूत करनेवाला होता है। मेरे लिए मेरा संगीत ही मेरी साधना है। विशिष्ट अतिथि बजरंग शर्मा ने अनेक उदाहरणों से संगीत की महता प्रकट की। सम्मान पत्र का वाचन विजय महर्षि ने किया। समारोह का सफल संचालन करते हुए युवा साहित्यकार रवि पुरोहित ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ गुणीजनों की धरा है और उनका सम्मान करने की यहां परम्परा रही है। समारोह समिति के संयोजक चेतन स्वामी ने बताया कि इस समारोह में नगर के अन्य तीस जनों ने भी अपनी श्रद्धा भंवरजी के प्रति सम्मान राशि समर्पित कर प्रकट की। समारोह में रूपचंद सोनी, श्रवण कुमार सिंधी, भंवर भोजक, सत्य योगी, गजानंद सेवग, सीताराम आसोपा, तुलसीराम चौरड़िया, डाॅ रामकृष्ण शर्मा, सोहन ओझा, गोपी पटवारी, विनोद सिखवाल, गोविन्द राम सोनी, गिरधारीलाल बिहानी, राजकुमार जोशी, मनीष शर्मा तथा राजीव श्रीवास्तव ने सम्मानेय गायक स्वामी का माला पहनाकर सम्मान किया। सम्मान प्रदाता श्री गौरीशंकर राठी का आभार सुशील सेरड़िया ने प्रकट किया।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights