Nature Nature

इस फूल के बीज है बहुत फायदेमंद, आज ही करे डाइट में शामिल, पाचन को करेगा दुरुस्त

Nature

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं सूरजमुखी के बीज, रोजाना खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे इस फूल के बीज को खाने से दिल रहेगा स्वस्थ और हड्डियां होंगी मजबूत…इस तरह से कीजिए डाइट में शामिल
सूरजमुखी के बीज में फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल्स सहित कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे स्वास्थ्यवर्धक बनता है।
सूरजमुखी का फूल देखने में तो काफी खूबसूरत और मनमोहन लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका बीज आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। जी हां सूरजमुखी का बीज एक सुपर फूड है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर,फोलेट, जिंक आयरन विटामिन ए विटामिन b6 पाया जाता है। आप इसे रोस्ट करके अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे सेहत को खूब सारे फायदे मिलते हैं. आईए जानते हैं उन फायदों के बारे में।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- सूरजमुखी के फूल का बीज रोस्ट करके खाने से हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इन बीजों के सेवन से हड्डियों से संबंधित बीमारी जैसे बोन डेंसिटी कम होना,अर्थराइटिस ओस्टियोआर्थराइटिस जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद-सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है जो आपके मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है यह दिमाग को शांत रखता है और स्ट्रेस को दूर करता है मस्तिष्क के कार्य में भी सुधार करता है.याददाशत तेज करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद-सूरजमुखी के बीज खाने से दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है । इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं । कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखते हैं । दरअसल इसमें ओलेइक एक और लिनोलिक फैटी एसिड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर को हेल्दी रखता है। ये ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

डायबिटीज में फायदेमंद-सूरजमुखी के बीज से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। क्योंकि इनका ग्लिसमिक इंडेक्स बहुत कम होता है । अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करें तो इससे फायदा पहुंच सकता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल अगर आपको भी ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में इन बीजों का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये एक औषधि की तरह हैं, क्योंकि इनमें पोलीसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में होता है और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है।

बेहतर डाइजेशन
पेट साफ करने में भी सूरजमुखी के बीजों का कोई मुकाबला नहीं है। बता दें, कि इनके सेवन से न सिर्फ आप पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। रोजाना 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

पाचन के लिए जरूरी-सूरजमुखी के बीच में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। जैसे कब्ज, गैस की समस्या दूर हो सकती है। मल त्यागने में आसानी हो सकती है।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights