Nature Nature

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

Nature

समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026।

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। छोटे अस्पतालों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की खून और पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए और जरूरत के मुताबिक इलाज शुरू किया जाए। सरकार ने अस्पतालों में जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

नोएडा के स्कूलों में भी बढ़ी सतर्कता

दिल्ली से सटे नोएडा में कई स्कूलों ने बच्चों को मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों ने अभिभावकों से कहा है कि जिन बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण हों, उन्हें ठीक होने तक स्कूल न भेजें।

अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त आराम देने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया है। स्कूलों ने साफ किया है कि सिर्फ अटेंडेंस के लिए बीमार बच्चों को स्कूल न भेजें।

दिल्ली में 1,777 से ज्यादा H1N1 मामले

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, हाथ साफ रखने और फ्लू के लक्षण वाले लोगों के संपर्क से बचने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में H1N1 के 1,777 से ज्यादा और इन्फ्लूएंजा-A के 2,300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

  • Related Posts

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…

    PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: उत्तर अरब सागर में 15 सितंबर 2026 की शाम भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच टक्कर हुई। भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

    PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

    Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

    Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

    जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

    जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights