Nature Nature

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

Nature

समाचार-गढ़, 31 मई 2023। राजस्थान के 27 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी दी है। इधर, राज्य में पिछले 48 घंटे में बारिश से अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार मौसम बदल रहा है। ऐसे में बदलाव का यह सिलसिला जून के शुरुआती सप्ताह में भी जारी रहेगा।

जयपुर के चौमूं में मंगलवार देर रात मौसम बदला। तेज हवा के साथ आसपास के गांवों में बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया । इलाके में पिछले 4-5 दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इन 27 जिलों में अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। 1 से 3 जून तक 19 जिलों में अलर्ट राजस्थान में सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र का असर जून के शुरुआती सप्ताह में भी नजर आएगा। जिसकी वजह से लू के थपेड़ों की जगह ठंडी हवा लोगों को राहत देगी। 1 से 3 जून तक प्रदेश के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, सिरोही, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights