Nature Nature

महाविद्यालयों में प्रतिदिन होंगी मतदाता जागरूकता गतिविधियांसभी कॉलेजों के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य लेंगे मतदान की शपथ, सजाएंगे रंगोली

Nature

समाचार-गढ़ बीकानेर, 2 नवंबर 2023 । जिले के सभी महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित होंगी। यह आयोजन एक ही समय पर सभी कॉलेजों में एक साथ होंगे।
गुरुवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी रूपरेखा पर चर्चा की गई। नित्या के. ने बताया कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कॉलेज के विद्यार्थी भी विशेष अभियान चलाएंगे। इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय में कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा। इसकी अगुवाई में विद्यार्थी घर-घर संपर्क करेंगे। उन्होंने कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक को अगले बीस दिनों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में इएलसी को एक्टिव किया जाए। महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के साथ ई-संकल्प लेने, सी-विजिल तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ महाविद्यालयों के प्रमुख स्थानों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर-बैनर, स्टीकर लगाने, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों के दुपहिया-चौपहिया वाहनों पर मतदाता जागरूकता स्टीकर चस्पा करने के निर्देश दिए। कॉलेज शिक्षा के डॉ. चंद्रशेखर रंगा ने अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया। ईएलसी जिला प्रभारी डॉ. मैना निर्वाण ने कहा कि सभी महाविद्यालय, जिला ईएलसी से बेहतर समन्वय रखे। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights