Nature Nature

लर्न एंड फन स्कूल में स्वागत दिवस, मिकी माउस बना बच्चों का पसंदीदा, 10 जुलाई तक चलेगी निशुल्क डेमो क्लास, विद्यालय देगा वाहन सुविधा

Nature

लर्न एंड फन स्कूल में स्वागत दिवस, मिकी माउस बना बच्चों का पसंदीदा, 10 जुलाई तक चलेगी निशुल्क डेमो क्लास, विद्यालय देगा वाहन सुविधा

समाचार गढ़, 1 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। लर्न एंड फन प्ले स्कूल, जो तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा के पास स्थित है, में आज नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन स्वागत दिवस (Welcome Day) का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सजाया गया। नन्हे-मुन्नों का तिलक कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भावनात्मक स्वागत किया गया।

प्रिंसिपल विनीता सारस्वत ने बताया कि बच्चों को शिक्षकों द्वारा निशुल्क डेमो क्लास दी गई, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति से हुई। विभिन्न विषयों के अध्यापकों ने अपनी विशेष शैली में बच्चों को ज्ञान प्रदान किया। बच्चों को म्यूजिक क्लास, कंप्यूटर क्लास एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ते हुए उन्हें सीखने का नया अनुभव दिया गया।

इस अवसर का विशेष आकर्षण मिकी माउस रहा, जो बीच-बीच में कक्षाओं में जाकर बच्चों का मनोरंजन करता रहा। मिकी माउस स्लाइडर पर बच्चों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को आकर्षक गिफ्ट्स भी भेंट किए गए।

विद्यालय निदेशक सत्यानारायण सारस्वत एवं उनकी धर्मपत्नी इंदिरा देवी सारस्वत ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई कर वे भविष्य में ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

लर्न एंड फन स्कूल में यह निशुल्क डेमो क्लास 10 जुलाई तक चलेगी, जिसमें विद्यालय द्वारा वाहन से लाने-ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights