Nature Nature

युवाओं ने दिखाया उत्साह, 201 युवाओं ने किया महादान

Nature

समाचार-गढ़, 14 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में दिवंगत आरएलपी नेता जेठाराम जाखड़ की स्मृति में जेठाराम जाखड़ मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 201 युवाओं ने रक्तदान का उत्साह दिखाया। ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जाखड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर में 400 से अधिक युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया एवं 179 युवाओं का रक्तदान पीबीएम ब्लड बैंक की टीम ने करवाया। इसके बाद समय पूर्ण होने के कारण टीम ने युवाओं को बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय आकर रक्तदान का आह्वान किया। इस पर 22 युवाओं ने रक्तदान फार्म भरे जो सोमवार को बीकानेर जाकर रक्तदान करेगें। इससे पूर्व उदघाटन के मौके पर दिवंगत जेठाराम जाखड़ के पिता मोहनराम जाखड़ ने क्षेत्र के युवाओं को किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करने के लिए आगे आने की बात कही। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी महावीर माली, रालोपा नेता विवेक माचरा, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, विक्रमसिंह कोटड़िया व ट्रस्ट के मदनलाल जाखड़ व मुकेश जाखड़ उपस्थित रहें। रक्तदान के दौरान दिन भर श्रृद्धांजलि का दौर जारी रहा एवं दिन भर में किसान नेता तोलाराम जाखड़, भाजपा नेता छैलूसिंह शेखावत, किशनलाल गोदारा, शिव स्वामी, आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, विजयपाल बेनीवाल, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवानानाथ कलवानियां, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, कांग्रेस नेता हेतराम बुड़िया, छात्र नेता मांगीलाल गोदारा व महेन्द्र सिंह, समाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी व कुभांराम घिंटाला, रामकिशन गावड़िया, रोशन छिंपा, ओमप्रकाश राणा यूथ कांग्रेस के निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं बीकानेर जिला प्रशासन के रक्तदान ब्रांड एम्बेस्डर बिशनाराम सिहाग, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुंदर आर्य, श्रवणकुमार भामूं, सुशील सेरडिया, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची सहित कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचें जिनका ट्रस्ट संरक्षक मदनलाल जाखड़ ने आभार जताया। शिविर के दौरान आरएलपी कार्यकर्ता जावेद क्यामखानी, नदीम भाटी, रामकिशन सिहाग, मुखराम कस्वां, राधेश्याम ईसराम, मुरलीधर कस्वां, नवरत्न दुसाद, जाकिर कलाल, सद्दाम क्यामखानी, आशीष सेवग आदि व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे। पीबीएम रक्तकोष के चिकित्सक कुलदीप मेहरा ने आभार ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। मुंबई: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार, 14 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 70.71 अंक गिरकर 78,009.25 पर, जबकि…

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: जुलाई 2026 में थोक महंगाई दर (WPI) मामूली गिरावट के साथ 9.78% पर आ गई। जून में यह 9.87% थी। सरकार ने 14 अगस्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

    चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights