Nature Nature

काली घटाओं ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, फसलों को समेटने में जुटे किसान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मरुधरा का किसान हमेशा संघर्ष करता आया है कभी अतिवृष्टि, तो कभी ओलावृष्टि, तो कभी सूखे का सामना करना मानो किसानों के भाग्य में लिखा हो ।
इस बार अच्छे जमाने की आस लगाए किसानों ने जमकर खेती करते हुए बुवाई की थी शुरू में अच्छी बरसात होने के कारण फसलें भी काफी अच्छी लहलहाने लगी थी लेकिन यह किसानों का दुर्भाग्य कहा जाएगा कि जब फसलें पकाव पर आईं तब बारिश की सख्त आवश्यकता होने पर बारिश नहीं होने से फसले कमजोर रह गई ओर फसलों में नाममात्र का फाल आकर रह गया ।
मौसम विभाग द्वारा आठ नौ अक्टूबर को बीकानेर जिले में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान में काले बादलों की घटाएं उमड़ रही है। शनिवार सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों को देखकर किसानों की धड़कन बढ़ती जा रही है। किसानों को आशंका है कि बरसात होने पर फसलें बर्बाद हो जाएगी । क्योंकि अब किसान मोठ, ग्वार, मूंग,बाजरे की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। कुछ किसानों ने फसलों को काटकर एक जगह पर इकट्ठा भी कर लिया है ऐसे में बरसात होने पर फसलों को नुकसान की पूरी आशंका किसानों को सता रही है। सातलेरा गांव के किसान रामचंद्र मेहरा, मांगीलाल लुहार, राजू राम जाखड़, बगता राम आदि ने बताया कि किसान खेतों में फसलों को समेटने में जुटे हुए हैं अगर बे मौसम बरसात हो गई तो किसानों की मेहनत पर पानी फिरते देर नहीं लगेगी । किसानों का कहना है कि पहले से ही फसलों में पूरा फाल नहीं होने की वजह से फसलें कमजोर है। ऐसे में बारिश होने पर किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी । अभय सिंह पुरा के किसान प्रेम नाथ सहित नारसिसर के किसान मालाराम गोदारा ने समाचार गढ़ से बातचीत में बताया कि फसलें कमजोर होने से किसान पहले से ही कमजोर नजर आ रहा है किसान वर्ग जैसे तैसे करके फसलों को समझने में लगा हुआ है। पिछले दो दिन से मौसम में आए परिवर्तन को देखकर किसानों की धड़कन लगातार बढ़ती जा रही है। किसान भगवान से अरदास लगा रहे हैं कि अब बरसात नहीं हो तो अच्छा रहेगा ।सिंचित भूमि पर मूंगफली की अगेती फसल को भी किसानों ने काटनी शुरू कर दी है ऐसे में बरसात होने पर किसानों ने नुकसान की आशंका जताई है।

आसमान में छाई काली घटाओं ने बढ़ाई किसानों की धड़कन ।बरसात होने पर फसलों को होगा नुकसान ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
खेतों में काटी गई फसलों के खराब होने की आशंका किसानों को सता रही ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights