Nature Nature

तेज नमक खाने की आदत बन सकती है आपके स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी, हो जाएं सावधान

Nature

समाचार गढ़, 08 जून, श्रीडूंगरगढ़। नमक हमारे स्वाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसकी कमी खाने के स्वाद को खराब कर देती है। कुछ लोग खाने में तेज नमक खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसकी अधिकता आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है।

तेज नमक यानि कि शरीर में हाई सोडियम की मात्रा, जो कि हार्ट, ब्लड प्रेशर और किडनी आदि के रोग का खतरा बढ़ा देती है। इसलिए डॉक्टर्स की हमेशा यही सलाह देते हैं कि भोजन में नमक की मात्रा को नियंत्रित करें। भोजन को पकाते समय कम नमक का उपयोग करें और खाने में अतिरिक्त नमक डालने से बचें। ताकि आप कई हेल्थ रिस्क से बच सकें। ज्यादा नमक खाने से क्या नुकसान होते हैं, जानिए यहां।

हाई ब्लड प्रेशर

आपकी तेज नमक खाने की आदत आपको हाई ब्लड प्रेशर का मरीज बना सकती है। अधिक नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे रक्त में पानी की मात्रा भी बढ़ जाती है। फिर इससे रक्त वाहिकाओं में दबाव बढ़ता है, जोकि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बनती है।

हृदय रोग

ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर के साथ हार्ट डिजीज का भी रिस्क बढ़ता है। हाई ब्लड के प्रेशर से हार्ट के आर्टीज पर भी प्रेशर बढ़ता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। अत्यधिक नमक का सेवन कोरोनरी आर्टरी डिजीज का भी कारण बन सकता है।

स्ट्रोक

हाइपरटेंशन और हृदय रोग से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। अधिक नमक का सेवन मस्तिष्क की धमनियों को भी नुकसान पहुंचाता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा और भी अधिक हो जाता है।

किडनी रोग

ज्यादा नमक का सेवन किडनी फंक्शन पर भी अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे किडनी की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है और यह क्रॉनिक किडनी डिजीज का कारण बन सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस का बढ़ता खतरा

अत्यधिक नमक के सेवन से हड्डियों से कैल्शियम भी कम होने लगता है। जिस कारण कई हड्डियों के रोग सहित ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights