Nature Nature

मिनटों के अंदर आंखों को बर्बाद कर सकती है ये बीमारी, 7 उपायों से बचा लें नजर

Nature

समाचार गढ़, 04 जून, श्रीडूंगरगढ़। देशभर में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। भारत के कई हिस्‍सों में तापमान 50 के पार पहुंच चुका है, जिसका असर शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के अलावा आंखों पर भी पड़ रहा है। हमारी आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है। गर्म हवा के संपर्क में आने से यह प्रभावित हो रही हैं।

दरअसल, लू से बचने के लिए लोग चेहरा तो ढक लेते हैं, लेकिन आंखों की सुरक्षा पर उनका ध्‍यान नहीं जाता। यही एक मामूली चूक आई स्ट्रोक का कारण बन रही है। जिससे कॉर्नियल सेल्‍स में सूजन के मामले बढ़ गए हैं। इसे रेटिनल आर्टरी ऑकल्‍यूजन भी कहा जाता है, जो विजन लाॅस के लिए जिम्‍मेदार है।

आई स्‍ट्रोक क्‍या होता है

हीट स्‍ट्रोक न केवल हार्ट बल्कि आंखों के लिए भी खतरनाक है। आई स्ट्रोक की समस्‍या तब होती है, जब रेटिना तक ब्‍लड ले जाने वाली आर्टरी में ब्‍लॉकेज हो जाए या खून की सप्लाई रुक जाए। इससे खून के थक्‍के जम जाते हैं। बता दें कि रेटिना आंख का वह हिस्सा है, जहां से लाइट मिलती है।

इसे आपके दिमाग को विजुअल इंफॉर्मेशन भेजने के लिए जाना जाता है। लेकिन जब ब्लड सप्‍लाई रुक जाती है, तो अचानक से विजन लॉस के साथ और भी कई नुकसान हो सकते हैं।

आई स्‍ट्रोक के लक्षण

आंखों के चारों तरफ ग्रे रंग के धब्‍बे दिखाई देना
आंखों में धुंधलापन आ जाना
आंख में भारीपन महसूस होना
कुछ मामलों में दिखाई देना भी बहुत कम हो जाता है।
आंखों में दबाव या हल्‍की असुविधा का एहसास होना।
रेटिना में ब्‍लीडिंग होना

आई स्‍ट्रोक का हीट स्‍ट्रोक से कनेक्‍शन

गर्मी के दिनों में मानव शरीर तापमान को संतुलित रखने के लिए कई तरह के स्‍ट्रेस से गुजरता है। ये साइकोलॉजिकल स्ट्रगल डिहाइड्रेशन, ब्‍लड गाढ़ा करने के साथ ही ब्‍लड प्रेशर को भी बढ़ा देता है। जिसे हीट स्‍ट्रोक कहते हैं। डिहाइड्रेशन आई स्‍ट्रोक के लिए भी जिम्‍मेदार है।

जब शरीर में जरूरत से ज्‍यादा वॉटर लॉस होता है, तो ड्राई आई सिंड्रोम की शुरुआत होती है। इससे आंखों में किरकिरापन और असुविधा बढ़ जाती है। आंखों में स्‍ट्रोक के लिए तुरंत उपचार किया जाना चाहिए। जल्दी इलाज से अच्‍छे और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

हीटवेव से होने वाली आई डिजीज

बढ़ते तापमान के कारण आंखों से जुड़ी और भी कई समस्‍याएं पैदा होती हैं। इसमें आंखों में एलर्जी, स्‍टाई का विकास, आंखों में दर्द और धुंधलापन आना शामिल है। गर्मी के दौरान पसीना आने से भी आंखों में संक्रमण भी समस्‍या बढ़ सकती है।

किसे हो सकता है आई स्‍ट्रोक

वैसे तो आई स्‍ट्रोक किसी को भी हो सकता है। लेकिन अगर आपको नींद की कमी, डायबिटीज, ग्‍लूकोमा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और कार्डियो से जुड़ी कोई समस्‍या है, तो आई स्‍ट्रोक की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में भी स्‍ट्रोक होने का खतरा बना रहता है।

आई स्‍ट्रोक से बचने के 7 उपाय

1.दिनभर में खूब पानी पिएं।
2.घर से बाहर निकलते वक्‍त धूप का चश्‍मा जरूर लगाएं।
3.दिन में 6 से 12 घंटे के लिए ही कॉन्‍टेक्‍ट लैंस लगाएं।
4.स्‍टाई जैसे संक्रमण को कम करने के लिए नियमित रूप से हाथ धोएं।
5.आई डिसऑर्डर के खतरे को कम करने के लिए आहार में ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन सी और ई और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
6.लंबे समय तक एसी में रहने से आंखों में सूखापन आ सकता है।
7.ह्यूमिडिटी लेवल को बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights